बस्ती। हर्रैया पुलिस ने साइकिल में टक्कर मारने वाले बाइक चालक और बाइक में टक्कर मारने वाले बोलेरो चालक पर केस दर्ज किया है।
हर्रैया पुलिस ने भदासी के पास साइकिल में टक्कर मारने वाले बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में हर्रैया थाने के उमरिया गोप्तार निवासी लवकुश ने तहरीर दी, जिसमें बताया कि 23 जुलाई को उसके पिता सदल गोंंड साइकिल से मेरी माता विद्या देवी को बैठाकर हर्रैया बाजार जा रहे थे।
भदासी के पास तेज रफ्तार बाइक के चालक ने साइकिल में टक्कर मार दिया था, जिससे उसके पिता सदल गोंड की मौत हो गई थी। माता भी घायल हो गई थीं। दूसरी घटना पाठक पुरवा के पास हुई थी। इस संबंध में दुबौलिया थाने के अवधूतनगर निवासी शिवाकांत ने तहरीर दी, जिसमें बताया कि उसके माता पिता 16 अगस्त को शाम पौने सात बजे मोटरसाइकिल से धुसवा थाना पैकोलिया जा रहे थे। पाठक पुरवा थाना हर्रैया के पास बोलेरो ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी हर्रैया भिजवाया गया। जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान पिता की मृत्यु हो गई थी।