फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिद्धार्थनगर की जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिद्धार्थनगर जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह के देवर भूपेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह मंगलवार सुबह शहर के कटरा पतेलवा स्थित मकान की छत से नीचे गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। वह ठीकेदारी करते थे। घटना के समय अध्यक्ष अपने पति उपेंद्र सिंह के साथ हरियाणा में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लेने गई थीं। सूचना मिलने के बाद वह भी देर शाम पहुंच गईं। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह भूपेंद्र सिंह उर्फ पिंटू अपनी मां को साथ लेकर किसी संबंधी के यहां जाने की तैयारी में थे। किसी काम से छत पर गए। अचानक छत से नीचे इंटरलाकिंग सड़क पर सिर के बल जा गिरे। जिससे उनका सिर क्षत-विक्षत हो गया। परिवार के लाेग उन्हें लेकर एक निजी हास्पिटल में ले गए। जहां से उनकी हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को वहां से पैतृक आवास सिद्धार्थनगर जिले के सेमरहना गांव ले जाया गया। माना जा रहा है कि संभवत: छत पर बंदर आ गया था, जिसने उन्हें दौड़ा लिया। हालांकि स्पष्ट तौर पर किसी को कुछ पता नहीं है कि घटना कैसे हुई। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में शुभ चिंतक उनके बस्ती स्थित आवास पर पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त की। घटना के बाद दिवंगत के चाचा रवींद्र सिंह, छोटे भाई राहुल सिंह समेत सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें