छावनी। थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर रामरेखा के पास सांड़ से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। मंगलवार देर शाम छावनी थाना क्षेत्र के रेडवाल गांव निवासी प्रदीप सोनी पुत्र रामकरन सोनी व शिवपूजन वर्मा पुत्र स्व. बसंतलाल वर्मा मोटरसाइकिल से अमोढ़ा की तरफ से आ रहे थे। रामजानकी मार्ग पर रामरेखा के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सामने सांड़ आ गया, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों युवक रोड पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे परिवार के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या ले गए। गंभीर रूप से घायल शिवपूजन (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरा युवक जीवन के लिए जूझ रहा है।