बस्ती। कोतवाली पुलिस ने बाइक में टक्कर मारने के मामले में कार चालक पर केस दर्ज किया है। इस मामले में हर्रैया थाने के खम्हरिया गंगाराम निवासी श्याम नारायन ने तहरीर दी है, जिसमें लिखा है कि एक जुलाई काे उनका पुत्र पवन उर्फ अनिल मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। संवाद