फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े बाइक हादसे: हट रही सावधानी, घट रही दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सड़क सुरक्षा संबंधी स्लोगन में जगह-जगह लिखा मिल जाता है कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। मगर हाल की दुर्घटनाओं को देखकर लगता है कि सावधानी हट रही है, तभी दुर्घटनाएं घट रही हैं। हाल के दिनों में सबसे ज्यादा हादसे बाइक से हुए हैं। इनमें कई जगह तो दो बाइक की टक्कर हुई है, और उसमें लोगों की जान चली गई है। मार्च में ही ऐसी पांच दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
आंकड़ों के अनुसार 2022 में बाइक से 179 हादसे हुए। जिनमें 87 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2023 के दो महीने में ही 23 बाइक हादसे हो चुके हैं, और इन हादसों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकार बताते हैं कि इनमें ज्यादातर घटनाएं असावधानी के कारण हो रही हैं। ओवर स्पीड, यातायात के नियमों की अनदेखी, हेलमेट का इस्तेमाल करने में हिचकिचाहट आदि सबसे प्रमुख वजह हैं।
विज्ञापन

सड़क पर बिना हेलमेट लगाए बाइक लेकर चलने वालों की संख्या अब भी अच्छी खासी है। पिछले दिनों हुईं ज्यादातर घटनाओं में जिन बाइक चालकों की मौत हुई है,वे हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। उनकी गति भी 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा थी।

केस एक
- 14 फरवरी को फोरलेन पर हर्रैया थाने के बड़हरकला गांव के पास गलत लेन से आ रहे गन्ना लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया था। बाइक पर सवार दो छात्रों की मौत हो गई थी। इनमें हर्रैया थाने के महेवा कुंवर निवासी हितेश सिंह और कुचैला निवासी यश द्विवेदी शामिल थे।
केस दो
-
- 27 फरवरी को डुमरियागंज मार्ग पर कुर्थिया महुआरा पड़ाव के पास दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई थी। इसमें सोनहा थानाक्षेत्र के बसडिलिया निवासी अशोक और कुशीनगर जिले के भारपटिया निवासी सत्येंद्र कुमार यादव की मौत हो गई थी।
-
केस तीन
- 23 फरवरी को परशुरामपुर थानाक्षेत्र के सुरैला राइस मिल के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सफाई कर्मचारी अशोक कुमार की मौत हो गई। अशोक कुमार परशुरामपुर ब्लाॅक से डाक लेकर मुख्यालय आ रहे थे।
-
केस चार
नौ मार्च को वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बरहुआ गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हुई थी। इसमें दोनों बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी, जबकि उसी दिन कलवारी थानाक्षेत्र के शिव चौराहे पर बाइक में पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी। हर्रैया थाने के पढ़नी गांव के निकट सामने जानवर आ जाने से बाइक लेकर सवार गिर गया, जिसमें घायल कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बैदोलिया अजायब गांव के बुद्धिराम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

-
बाइक से होने वाले हादसों को रोकने के लिए चालकों को संजीदगी दिखानी होगी। उन्हें अपनी गति पर नियंत्रण रखना चाहिए। ओवरटेक करते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। तीन सवारी बैठाने से भी गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है। बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनना चाहिए।
-गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक

ये सावधानियां बरतें
- फोरलेन पर कार, बसों वाली दाहिनी लेन में कभी न चलें।
- बाइक में दोनों साइड मिरर जरूर लगाएं।
- आगे के साथ ही पीछे से आने वाले वाहन को लेकर चौकन्ना रहें।
- ईयर फोन लगाकर कभी भी वाहन न चलाएं।
- पीछे से हाॅर्न सुनते ही सड़क के किनारे चले जाएं।
- बिना हेलमेट लगाए फोरलेन पर बाइक लेकर न चलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें