फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लालगंज। बस्ती महुली सड़क मार्ग पर लालगंज थाने के पंखोबारी गांव के सामने शुक्रवार को कार की टक्कर से घायल महिला की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके पति की हालत नाजुक बनी हुई है। जिनका इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा था।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के ठोकवा गांव निवासी राम कपिल निषाद (50) अपनी पत्नी जियाना देवी (47) को साथ लेकर शुक्रवार को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरहुवा गांव में पुत्री की ससुराल से लौट रहे थे। पंखोबारी के गांव के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। उस समय पति और पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। जियना देवी की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर किया था। वहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन

मृतका ठोकवा गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार निषाद के बड़ी भाभी थी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें