रुधौली, बस्ती। थाना क्षेत्र के कस्बे में एक 16 वर्षीय स्कूली छात्रा को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, जिससे छात्रा घायल हो गई। कस्बे के लोगों ने इलाज के लिए उसे सीएचसी पहुंचाया। क्षेत्र के पचारी कला की निवासी गरिमा पुत्री अखिलेश साइकिल से स्कूल जा रही थी। अभी वह रुधौली थाने के सामने से महादेव सिंह मार्ग की तरफ मुड़ ही रही थी कि बस्ती से रुधौली की तरफ आ रहे हैं बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई, कस्बे पर मौजूद लोगों द्वारा आनन फानन में सीएचसी इलाज हेतु ले गए। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। चिकित्सक ने घायल की स्थिति सामान्य बताई है। संवाद