फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

Sat, 05 Aug 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी पोखरा मार्ग पर प्राइवेट स्कूल की बस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि 20 वर्षीय बाइक सवार सियाराम पुत्र राम प्रसाद चौरसिया निवासी पोखरनी थाना नगर बस्ती अपनी बाइक से किसी काम से नगर बाजार की तरफ जा रहे थे। पोखरा की तरफ जा रही प्राइवेट स्कूल की बस ने उग्रसेनपुर के पास बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल भेजा। लगभग 20 दिन पहले भी प्राइवेट स्कूल की बस की चपेट में आकर एक आदमी चोटिल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें