फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद रविवार रात सात बजे साइकिल से सब्जी खरीदने संसारीपुर चौराहे पर गए थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे राजेंद्र प्रसाद (32) निवासी खैरी ओझा घायल हो गए। पुलिस ने उनको एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। जहां से डाॅक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राना डीपी सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली बाइक की पहचान कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें