फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन के किनारे खड़े ट्रेलर में टकराई डीसीएम, चालक गंभीर

Tue, 11 Jul 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज के गड़हा गौतम के पास छतिग्रस्त डीसीएम ।
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। हरियाणा से बिहार जा रही डीसीएम फोरलेन पर कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गढ़हा गौतम गांव के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में जा टकराई। टक्कर के बाद डीसीएम के चालक व खलासी केबिन में फंस गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को पुलिस की मदद से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल जिले के गोरोडा थाने के गजसेना निवासी विजेंद्र कुमार (42) डीसीएम लेकर बिहार जा रहा था। साथ में करनाल जिले केहही स्टोनडी निवासी खलासी प्रदीप भी सवार था। उसने बताया कि नींद की झपकी आने के चलते गाड़ी सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर के बाद डीसीएम चालक व खलासी केबिन में फंस गए।
सूचना पर कप्तानगंज पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि चालक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें