बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के बस्ती क्लब के पास 15 मार्च को पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मारने वाले दोपहिया वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें वृद्ध की मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतक बुधई के पुत्र राम जनक ने तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि उसके पिता 15 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे कचहरी की तरफ से घर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायघाट जा रहे थे। बस्ती क्लब के पास एक दोपहिया वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी था। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास शुरू कर दिया है। संवाद