फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस ओवरटेक करते समय बिजली के खंभे से भिड़ी कार

Wed, 26 Jul 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज, बस्ती। कप्तानगंज कस्बे के विद्युत उपकेंद्र के सामने बुधवार को बस ओवरटेक करते समय बस्ती की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार सवार व आसपास के अन्य लोग बाल बाल बच गए।
महाराजगंज बाजार निकट नारायनपुर तिवारी गांव के मयंक शेखर तिवारी अपनी कार से अपनी डेयरी का दूध लेकर बस्ती शहर में बेचने के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की स्पीड काफी तेज थी। एक बस को ओवरटेक करने के चक्कर में कप्तानगंज कस्बे के पावर हाउस के सामने कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद सड़क के किनारे खड़ी क्षेत्र के गड़हा गौतम गांव निवासी रतन सिंह की बाइक को टक्कर मारते हुए पावर हाउस के सामने सड़क के बगल विद्युत के डबल पोल से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि कार चला रहे मयंक शेखर तिवारी बाल बाल बच गए। उक्त बाइक पर कोई बैठा नहीं था। कार को विद्युत पोल में टकराने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें