बस्ती। शहर से सटे एक निजी विद्यालय के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। कहा कि संबंधित विद्यालय की मान्यता केवल कक्षा 8 तक है। बावजूद इसके कक्षा 10 तक की पढ़ाई कराई जा रही है। आरोप लगाया गया कि दो दिन पूर्व एक छात्र के प्रवेश को लेकर उनके माता-पिता से बदसलूकी, मोबाइल छीनने एवं धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। मांग उठाई गई कि मनमाना फीस वसूली एवं अभिभावकों से अभद्रता की घटना पर अंकुश लगाया जाए। इस मौके पर जिला संयोजक विकास कसौधन, स्वास्तिक श्रीवास्तव, बृजभूषण उपाध्याय, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद