फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संपत्ति विवाद में गाली-धमकी, केस दर्ज

Thu, 02 Oct 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के सहिजनपुर गांव में संपत्ति विवाद के चलते वादी विजय शंकर त्रिपाठी और उनके गवाहों को जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा। सहसरांव निवासी विजय शंकर ने शिकायत में बताया कि उनकी बड़ी मामी पाटन देवी ने उनकी पत्नी केतकी देवी को संपत्ति का रजिस्टर्ड दान पत्र दिया था। इसी को लेकर आरोपी हरिशंकर उर्फ राजेश ने फर्जी वसीयत बनाकर तहसीलदार कार्यालय में दाखिल की। पहले से ही इस मामले में कई केस दर्ज हैं और आरोपी जमानत पर हैं। 21 सितंबर को वादी जब जानकारी लेने गया, तो आरोपी ने उन्हें और उनके गवाहों को धमकाया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें