बस्ती। रुधौली कस्बे में अनीस अहमद पुत्र जमील अहमद ने अज्ञात नंबर से लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत पुलिस से की है। उसने बताया कि उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति अश्लील और धमकी भरे संदेश व्हाट्सएप पर भेज रहा है। यही नहीं, उसी व्यक्ति ने प्रार्थी के रिश्तेदार मोहम्मद आज़म को भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मैसेज भेजा है। अनीस अहमद के अनुसार, जब उसने कॉल मिलाने की कोशिश की तो मोबाइल लगातार स्विच ऑफ मिला। बाद में जब उसने उक्त नंबर को रिचार्ज कराया तो कॉल डाइवर्ट होकर एक दूसरे मोबाइल पर जाने लगी। संवाद