फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट-सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट-सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग
विज्ञापन

परशुरामपुर थाने के सिकंदरपुर कस्बे की घटना
ग्रामीणों की मदद से बुझी आग, सारा सामान जला
संवाद न्यूज
बस्ती। परशुरामपुर थाने के सिकंदरपुर कस्बे में काली माता मंदिर के पास स्थित किराने की दुकान में रविवार देर रात शार्ट-सर्किट से आग लग गई। दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना में दुकान में रखा सामान जल गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट-सर्किट के चलते लगी। सिकंदरपुर कस्बा निवासी रवि सैनी ने करीब दो माह पूर्व किराने की दुकान खोली थी। इसी दुकान के पिछले हिस्से में दोना-पत्तल बनाने वाली मशीन भी लगा रखा है। रविवार रात दुकान बंद करने के बाद रवि दुकान के बाहर सोए हुए थे। रात करीब एक बजे अचानक दुकान के अंदर आग की लपटें दिखीं। यह देखते ही रवि के होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास के घरों से लोग भागकर पहुंचे। घटना में दुकान के अंदर रखा किराने का सामान, दोना-पत्तल आदि जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें