फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेले से लौट रहे युवक की पिटाई, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर कोतवाली के कंपनी बाग चौराहे पर मेले से लौट रहे युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुबखरा निवासी आर्यमान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पांच अक्टूबर को वह दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे थे। तभी कंपनी बाग चौराहे पर अचानक पीछे से चार लोग आए और उन्हें घेरकर अपशब्द कहते हुए लोहे के चुल्ले से सिर पर हमला किया। शोर मचाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया। आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के कुसमोर निवासी संदीप और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें