कप्तानगंज कस्बे में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कांवड़िए भड़क गए। बताया जा रहा है कि इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज परिसर में कांवड़िया विश्राम कर रहे थे। आरोप है कि गैर समुदाय का एक युवक और एक युवती ने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद विवाद भड़क गया।
आक्रोशित कांवडिया सड़क पर आ गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी पर बैठा दिया तो कांवड़ियों ने पुलिस चौकी घेर लिया। धक्का-मुक्की में एसओ कप्तानगंज को भी लाठी लगी। हालात बिगड़ते देख पुलिस जोखिम उठाते हुए आरोपी को थाने ले गई।
आक्रोशित कांवड़िया सड़क जाम करके बैठ गए। वे लोग आरोपी को सामने लाने की मांग कर रहे हैं। कई थानों की फोर्स, मजिस्ट्रेट और कस्बे के लोग मौके पर समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कांवड़िया टस से मस नहीं हो रहे। संवाद