फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से वारकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से वारकर युवक की हत्या
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में शनिवार को मामूली विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार खजुरिया गांव निवासी 18 वर्षीय और लल्लन और रवि में शनिवार को विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि रवि ने लल्लन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। कुछ दिन पहले रवि के दरवाजे पर फैलाए गेहूं को लल्लन की बकरी ने खा लिया था। इसी को लेकर खुन्नस थी। मृतक लल्लन के भाई राम अवतार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव निवासी रवि ने युवक ने शनिवार को दिन में कुल्हाड़ी से लल्लन पर वार किया है। लल्लन मौके पर ही बेहोश हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लखनऊ ले जाते समयरास्ते में उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी आलोक प्रसाद का कहना है कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे हत्या में तरमीम कर दिया गया है। आरोपित रवि को हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें