फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 16 May 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुजहना चौराहे पर बस्ती गोरखपुर लेन पर सड़क पार करते समय एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे खझौला पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्र प्रकाश यादव शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान 20वर्षीय गौरव चौधरी निवासी नारियांव थाना मुंडेरवा के रूप में हुई। गौरव अपने घर से मुजहना पेट्रोल पंप से डीजल लेकर वापस आ रहे थे। हाईवे पार करते समय किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना हो गई, जिससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान कुछ देर के लिए बस्ती गोरखपुर लेन पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने 15 मिनट में रास्ते को खाली कर यातायात बहाल कराया। घटना स्थल पर पहुंचे मुंडेरवा थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है । अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें