छावनी में सड़क हादसे में युवक की मौतबस्ती। छावनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम हुए सड़क हादसे में हर्रैया थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी आबिद अली की मौत हो गई थी। पुलिस ने आबिद के भाई जाविद अली की तहरीर पर अयोध्या जिले के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के गणेशपुर विसौरा निवासी ट्रेलर चालक शैलेश वर्मा के विरुद्ध केस दर्ज किया है। तहरीर में बताया है कि आबिद बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे। शाम लगभग 05:30 बजे छावनी थाना से करीब 50 मीटर पूर्व अयोध्या की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। संवाद