नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोटवा बाजार के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर मिश्रा निवासी अशोक मिश्रा (40) नगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोटवा बाजार के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई तो वे भी आ गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।