फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के बैरिहवा तिराहे पर छह दिन पहले छत लगवाते समय करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेमरा गांव निवासी राजकुमार (32) पुत्र गोवर्धन अपने पटीदार महातम के बैरिहवा तिराहे पर 11 अगस्त को निर्माणाधीन मकान का छत लगवाने गया था। करीब 11 बजे बगल से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी हर्रैया भेजा गया। वहां से जिला चिकित्सालय बस्ती ले जाया गया। वहां से उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेज दिया गया। मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान सोमवार की भोर में उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी किसमता तथा 17 वर्षीय पुत्र ललेश और 12 वर्षीय आलोक को छोड़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें