फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दोस्तों संग नहाते समय सरयू में युवक लापता

Sat, 24 May 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सरवरपुर के गांव के पास सरयू नदी में अपने दोस्तों संग स्नान करते समय 19 वर्षीय युवक नदी की धारा में लापता हो गया। घटना की सूचना पर पंहुचे थानाध्यक्ष दुबौलिया प्रदीप सिंह स्थानीय गोतोखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश में जुटे रहे। लेकिन देर रात तक युवक का पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव निवासी राम सिंह पुत्र स्वर्गीय हरि सिंह शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव के कुछ दोस्तों संग सरयू नदी में स्नान करते समय नदी की धारा में लापता हो गया। इसकी सूचना लोगों ने परिजनों और पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें