महादेवा। क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी दीपक 30 वर्ष शनिवार सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सरयू नहर खंड-4 के महुली रजवाहा मार्ग के उपकेंद्र पड़ियापार की नीचे लटक रही हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल निजी वाहन से ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।