वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के जिनवा नारायनपुर के बीच शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे स्कूल वैन के दरवाजे से बाइक सवार टकरा गया। बाइक चालक 30 वर्षीय अनिल कुमार निवासी सोनहिया थाना वाल्टरगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल अनिल कुमार ने बताया कि ब्लाॅक रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल के वैन का दरवाजा अचानक किसी ने खोल दिया। संवाद