फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। थाना कलवारी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर थाना क्षेत्र के अइलिया गांव के रहने वाले पीड़ित कृष्ण कुमार ओझा ने बताया कि 21 अप्रैल को वह मोटरसाइकिल से कुसौरा बाजार जा रहे थे। रास्ते में उमरिया चौराहे पर आरोपियों ने उन्हें देख लिया। बाजार से लौटते समय दोपहर करीब 2:30 बजे शेखपुरा गांव के पश्चिम सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए बैठे लोग उन्हें पकड़ लिए। उन्हें पास स्थित तालाब के किनारे लात-घूंसों और लोहे के पाइप से बेरहमी से पीटा। जिससे उनका सिर फट गया। शरीर में भी गंभीर चोटें आईं। 24 अप्रैल को उनकी हालत में सुधार होने के बाद कलवारी में तहरीर दी। पुलिस ने उमेश ओझा उर्फ गट्टू, धीरज ओझा निवासी सोनहा थाना कलवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें