फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घरेलू विवाद में युवक ने पेट में मारा चाकू, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। घरेलू विवाद में एक युवक ने अपने ही पेट में चाकू मार लिया। इससे रविवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार वालों ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, एसपी कार्यालय के पास रहने वाले प्रखर श्रीवास्तव (29) ने शनिवार की रात को किसी बात से नाराज होकर अपने पेट में चाकू मार ली थी। अस्पताल में मलहम-पट्टी के बाद उसे घर भेज दिया गया था। परिवार वालों के अनुसार, अधिक रक्तस्राव होने से रविवार की रात करीब आठ बजे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें