फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर के बाहर सो रहे किशोर को मारी गोली, इलाज के दरमियान मौत- जानिए क्या थी वजह

Wed, 02 Jul 2025 11:38 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बताया जा रहा है कि हमलावर संतोष यादव के पिता को समझकर उस पर गोली चलाए। उसके पिता ने गांव में पोखरा खोदवाने के नाम पर किए गए कथित गोलमाल की शिकायत किया था।
विज्ञापन
इलाज के दौरान मृत किशोर की फाइल फोटो और गांव में जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के पेठिया लश्करी  ग्राम पंचायत के नियामतपुर गांव में बीती रात प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर घर के बाहर सो रहे चारपाई पर सो रहे सत्रह वर्षीय किशोर को गोली मारी दिया। जिससे किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर डायल 112 दुबौलिया पुलिस पहुंची वहीं परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले गये जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।

विज्ञापन


 दुबौलिया थाना क्षेत्र पेठिया लश्करी ग्राम पंचायत के नियामतपुर गांव निवासी संतोष यादव उर्फ जमालू यादव का सत्रह वर्षीय पुत्र अशोक यादव के घर बाहर के बाहर चारपाई पर सोया था। रात करीब ग्यारह बजे अचानक से गोली की आवाज सुन कर परिजन बाहर आये तो देखा की अशोक के सर में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया है।

अंधेरे का फायदा उठा कर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर डायल 112 और दुबौलिया थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे, अशोक यादव के परिजनो का आरोप है मौजूदा ग्राम प्रधान राम उजागिर यादव द्वारा कराए  गये कार्यों की शिकायत लोकायुक्त के यहां किया गया था। जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


उसी रंजिश को लेकर प्रधान प्रतिनिधि संतोंष यादव उर्फ बब्बन यादव, ग्राम प्रधान राम उजागिर यादव सहित कुछ अन्य लोग बीती रात ग्यारह बजे शिक़ायत कर्ता संतोष यादव उर्फ जमालू को जान कर बाहर चारपाई पर सो रहे उसके बेटे 17, वर्षीय किशोर अशोक यादव  जो हाईस्कूल का छात्र  है के सर में गोली मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, रात में क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने घटना स्थल का दौरा किया। वही गांव में घटना को लेकर तनाव है। मौके पीड़ित के घर दो पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। वही दुबौलिया पुलिस ने आधा दर्जन लोगों से घटना को लेकर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें