फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साइकिल सवार युवक को वाहन ने मारी टक्कर ,मौत

Tue, 25 Jun 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घर जाकर शव को कब्जे में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नगर बाजार (बस्ती)। दुर्गा मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने नगर पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से सीएचसी मरवटिया पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर आए परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मरवटिया बाबू निवासी 35 वर्षीय मो. उमर साइकिल से नगर बाजार कुछ कार्य से आ रहे थे। मुख्य सड़क पर स्थित दुर्गा मंदिर के पास बस्ती की तरफ से कलवारी की ओर जा रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मो. उमर की मौत से उनका परिवार टूट गया। परिवार में मृतक की पत्नी अलीमुन, 18 वर्षीय बेटा आफताब, 14 वर्षीय मुश्ताक, 12 वर्षीय इश्तियाक व आठ वर्षीय साहिल का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर की ही कमाई से घर का खर्च चलता था।वह मेहनत मजदूरी कर किसी तरह से अपने परिवार का खर्च चलाते थे। परिजनों के करुण क्रंदन को देखकर हर किसी की आंखें नम थीं। लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें