फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: रिश्तेदारी में जा रहे युवक की हादसे में मौत

Wed, 15 Feb 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बुआ के घर जा रहा था, गोंडा जनपद निवासी था
विज्ञापन


हर्रैया। हाईवे पर मंगलवार भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गोंडा जनपद निवासी एक युवक की मौत हो गई। वह अपनी रिश्तेदारी में बुआ के घर छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव जा रहा रहा था। गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र गुरुगांव निवासी अजीत यादव (20) पुत्र तिलकराम यादव मंगलवार भोर में बाइक से अपनी बुआ के घर जा रहे थे। करीब तीन बजे बड़हर कलां गांव के पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस शव को थाने लेकर आई। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर पहचान होने के बाद सूचना परिवारवालों को दी गई। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें