बभनान। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक युवक प्लेटफार्म पर गिर गया। इस दौरान उसके सर पैर में गंभीर चोट आई। बाद में आरपीएफ ने उसे एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेज दिया । शुक्रवार को देर शाम गोरखपुर से हिसार जाने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस बभनान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी। इसी दौरान गौर थाना क्षेत्र के माझा मानपुर गांव निवासी दिलीप कुमार 30 वर्ष इसी ट्रेन में चढ़ने के दौरान गेट से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। गनीमत रही कि वह प्लेटफार्म के नीचे नहीं गए। लोगों ने बताया कि ट्रेन में भीड़ थी। घटना में दिलीप कुमार के सिर में गंभीर चोट लग गई। बाद में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए।