फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मछली पकड़ते समय तालाब में डूबने से युवक की मौत

Fri, 19 Sep 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के फुलवरिया निषाद निवासी 24 वर्षीय अमित कुमार की बृहस्पतिवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, फुलवरिया निवासी अमित कुमार पुत्र गंगाराम नाव से चंदोताल में मछली पकड़ने गया था। संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में गिन्गया। साथ गए युवक ने बचाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद अमित को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी नगर विश्व मोहन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें