फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक की ठोकर से युवक की मौत, केस दर्ज

Sun, 06 Apr 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के बगही पुलिया के पास बुधवार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। तहरीर में राम वेलास निवासी तुरकौलिया ने लिखा है कि उनका लड़का राम जन्म बुधवार शाम 7:30 बजे बाइक से सामान लेने पाऊं बाजार जा रहा था। धनौआ चौराहे के पश्चिम बगही पुलिया के पास कलवारी की तरफ से गायघाट जा रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से राम जन्म को बनाहरा स्थित सीएचसी कुदरहा भेजा। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच उप निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें