वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के देईपार गांव के पास तिराहे पर शुक्रवार की शाम करीब छह बजे नाई और युवक के बीच मारपीट हो गई। युवक ने नाई पर बाल्टी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का स्थानीय इलाज कराकर घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। घायल युवक के परिजन प्राइवेट वाहन से घायल को लेकर थाने पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। संवाद