फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झांसा देकर महिला के गहने ठग लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
- लालगंज पुलिस ने सूचना के आधार पर शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के देईसाड़ निवासी स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी को झांसा देकर एक ठक करीब एक लाख रुपये की कीमत के आभूषण लेकर चंपत हो गया। ठग ने महिला को यह कहकर झांसा दिया कि उसके बेटे ने उसे भेजा है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के सजहरा गांव निवासी गायत्री पांडेय बनकटी पीएचसी पर एएनएम पद पर तैनात थीं। सेवानिवृत्त होने के बाद वह देईसाड़ में मकान बनवा कर रहती हैं। गायत्री पांडेय का कहना है कि रविवार को उनके पास सुबह करीब नौ बजे एक व्यक्ति हेलमेट लगाकर बाइक से पहुंचा। उसने कहा कि आपके बेटे विनोद पांडेय ने भेजा है। आप की अंगूठी व चेन को और वजनी बनाना है। उसने फोन पर अपने किसी साथी को उनका बेटा बताकर बात भी करा दी और कहलवा लिया कि अंगूठी और चेन उसे दे दो। झांसे में आकर गायत्री ने जेवर उसे दे दिए। कुछ देर बाद वह जब बेटे से बात करने लगीं तो पता चला कि उसने किसी को नहीं भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें