फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खंडहरनुमा मकान में मिला महिला का जलता हुआ शव, सनसनी- डेरी में करती थी काम

Tue, 20 May 2025 01:05 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

जर्जर खंडहरनुमा मकान में कूड़े के ढेर के अंदर एक युवती जल रही थी। आसपास के लोगों को जानकारी हुईं तो पुलिस को सूचना दी गई।  फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस ने आग पर काबू पाकर युवती के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
निर्माणाधीन भवन के सामने जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी बस्ती के पांडेय बाजार में मंगलवार की सुबह एक जर्जर मकान में एक जलती हुई महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पांडेय बाजार के एक जर्जर खंडहरनुमा मकान में कूड़े के ढेर के अंदर एक युवती जल रही थी। आसपास के लोगों को जानकारी हुईं तो पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस ने आग पर काबू पाकर युवती के शव को कब्जे में ले लिया। महिला की पहचान संत कबीर नगर जनपद के राधिका यादव 28 के रूप में हुई। जो एक डेरी में काम करती थी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें