वाल्टरगंज। कस्बे में शुगर मिल गेट के पास बुधवार देर रात मेला से लौट रही युवती से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी ने बताया कि संग्रामपुर निवासी करण मौर्य, युवराज मौर्य, भरौली निवासी अभय सिंह, गौरव सिंह, पीयूष सिंह और शिवा सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश की जा रही है। संवाद