पैकोलिया। थानाक्षेत्र के सोनहटी गांव में खेत में काम करने गई 38 वर्षीय महिला की सांप काटने से मौत हो गई। शेर बहादुर यादव की पत्नी आरती देवी शनिवार को दोपहर बाद खेत में काम करने गई थी। वहां उसके दाहिने हाथ में सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर स्वजन सीएचसी गौर ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने बताया है कि रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवादै