हर्रैया। थाना क्षेत्र के बेलाड़े शुक्ल गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। यहां की खुशबू तिवारी के पति कृष्ण कुमार तिवारी नोएडा में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी पति के ननिहाल बेलाड़े शुक्ल गांव में मिले नेवासे की जमीन में घर बनाकर रहती हैं। 16 मई को खुशबू के ससुर की मृत्यु हो गई। वह पति के साथ पति के पैतृक निवास कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव चली गई थीं। 18 मई को पड़ोसियों की सूचना पर जब बेलाड़े वापस आईं तो चोरी की वारदात का पता चला। चोर कमरे का ताला तोड़कर सोने का झाला, एक चेन व सोने की एक अंगूठी के अलावा लाखों के आभूषण व नकदी उठा ले गए थे। पीड़िता की तहरीर पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने अब केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए टीम गठित कर छानबीन की जा रही है। संवाद