वाल्टरगंज। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर सड़क के चौड़ीकरण को लेकर दोनों तरफ खोदाई कार्य कराया जा रहा है। थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव के समीप रविवार को दोपहर में डुमरियागंज की तरफ से बस्ती की तरफ जा रही गैस सिलिंडर लदी गाड़ी सामने से आ रहे बड़े वाहन से साइड लेने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खोदे गए गढ़े में धंस गई। संवाद