बस्ती। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अखंडता एवं एकता दिवस के तहत जिले में सालभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, नवंबर 2026 से अगस्त 2027 तक अलग-अलग गतिविधियां होंगी। जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। संवाद