सोनहा। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शौच के लिए गई किशोरी से छेड़खानी के मामले में केस दर्ज किया है। सोनहा थानाक्षेत्र की 17 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर देकर बताया है कि 22 जून को वह शौच के लिए गई थी। खेत से लौटते समय आरोपी अरुण कुमार ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। केस दर्ज कर जांच एसआई रितेश कुमार को सौंपी गई है। संवाद