फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत में घुसे सांड़ को भगाने गए किशोर को विषैले जीव ने काटा

Thu, 02 Oct 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव में बुधवार शाम साढ़े छह बजे खेत में घुसे सांड़ को भगाने गया 13 वर्षीय किशोर गगन गाैतम पुत्र हरिशंकर को किसी विषैले जीव ने काट लिया। जानकारी के अनुसार किशोर को दाहिने पैर में किसी विषैले जीव ने काट लिया। इसके बाद वह भागकर घर पहुंचा और स्वजन को घटना की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी हर्रैया ले गए। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. उमेश चौबे ने बताया कि किशोर के पैर में किसी जहरीले जीव ने काटा है। उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। यदि हालत में सुधार नहीं होता है तो उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें