बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा करने के आरोप में केस दर्ज किया है। 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया है कि चार दिसंबर को दिन में उनकी बेटी को आरोपी शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के महुली थानाक्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद पर केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद