बस्ती। केंद्र पुरोनिधानित सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम के तहत 42 कृषकों की टोली भ्रमण के लिए गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड के लिए रवाना की गई। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने हरी झंडी दिखाकर किसानों की टीम को रवाना किया। बताया किसानों को गन्ना, डेयरी, पशुपालन, कृषि, रेशम उत्पादन इत्यादि के विषय में उत्कृष्ट ज्ञानवर्धन जानकारी दी जाएगी। विवि में पशु प्रदर्शनी, कृषि, रेशम, मत्स्य पालन प्रदर्शनी आदि का भी आयोजन किया गया है। जिससे बस्ती के कृषकों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। संवाद