महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र बेलाडे शुक्ल गांव के पास बुधवार की सुबह घर से स्कूल जा रहे एक छात्र को कुछ मनबढ़ों ने रास्ते में रोककर बैट व डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थाना क्षेत्र निदूरी खम्हुऊंवा गांव निवासी संजू देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका बेटा मनीष जायसवाल बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे हर्रैया में पढ़ने जा रहा था। रास्ते में बेलाडे शुक्ला गांव के पास उनके गांव के मनीष कुमार व शिवम शर्मा तथा दो अज्ञात युवकों ने बैट व डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद