फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनियंत्रित कार डिवाइडर पार कर दुकान से टकराई- एक खास वजह ने बचाई जान- चालक घायल

Wed, 27 Mar 2024 10:05 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विक्रमजोत के छावनी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलडीह गांव के सामने अयोध्या से विक्रमजोत जा रही एक क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित हो गई। रफ्तरा तेज होने की वजह से कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन पर सड़क किनारे स्थित एक सिरका अचार की दुकान से जा टकराई। कार चालक अमित कुमार सिंह(40) पुत्र अशोक कुमार सिंह, निवासी नैनीजोत जिला आजमगढ़ गंभीर रुप से घायल हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि अमित कुमार सिंह पुलिस विभाग अयोध्या में तैनात हैं, जो विक्रमजोत के उदयपुर गांव में स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। भीषण दुर्घटना में कार का एयर बैग खुलने से चालक की जान बच गई, वहीं कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची विक्रमजोत चौकी पुलिस ने कार चालक को सीएचसी विक्रमजोत भेजा, जहां चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।

चौकी प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग में तैनात घायल अमित की हालत अस्पताल में ठीक बताई जा रही है। घटना के बाद परिजन व रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें