फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
रूधौली। नगर पंचायत के शांति नगर वार्ड के शीतला प्रसाद कॉलोनी में स्थित एक एसी फ्रिज स्पेयर पार्ट्स की दुकान में बृहस्पतिवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान के मालिक जमशेद अहमद का कहना है कि घटना में उनकी दुकान में लगभग रखा स्पेयर पार्ट्स का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना इतनी भयानक थी कि आगजनी के कारण दीवारों पर लगाए गए प्लास्टर छूट गए तथा छत में भी दरारें आ गईं। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने घटना का आकलन कर अनुमानित क्षति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें