फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क पार कर रहे दुकानदार की बाइक की टक्कर से मौत

Wed, 14 May 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार/वाल्टरगंज। मानिकचंद चौराहे पर सड़क पार कर रहा शख्स तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मानिकचंद निवासी 48 वर्षीय सेराज अहमद की चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान है। मंगलवार को वह सडक पार कर दुकान पर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें ठोकर मार दिया। घटना होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें